देहरादून
देहरादून पुलिस के अश्व दल में नियुक्त अश्व “तक्षक“ का पुलिस लाइन देहरादून में आकस्मिक निधन हो गया। अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर पुलिस लाइन देहरादून में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा अश्व तक्षक के असामायिक निधन पर दुख प्रकट करते हुए पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजली दी।
अश्व तक्षक वर्ष 2023 में देहरादून पुलिस के अश्व दल का हिस्सा बने थे, अपनी सेवा के दौरान अश्व तक्षक द्वारा कई महत्वपूर्ण शान्ति व्यवस्था तथा वीवीआईपी ड्यूटियों में अपना योगदान दिया गया।

More Stories
अल्मोड़ा के टोटाम चेरीधार में गहरी खाई में गिरा कैंटर, SDRF ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया चालक का शव
देहरादून में आज होगा 25 मिनट का ब्लैकआउट:रात 10:05 बजे सायरन बजेगा, लाइटें बंद रखने की अपील
उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS और PCS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी