देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को सायं मुख्यमंत्री आवास में फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं फिल्म पटकथा लेखक कमलेश पाण्डे ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से उत्तराखण्ड में फिल्म निर्माण एवं फिल्मांकन से संबंधित विषयों पर चर्चा की तथा उत्तराखण्ड के प्राकृतिक सौंदर्य को फिल्मांकन के अनुकूल बताया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड का प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मांकन के अनुकूल है। उत्तराखण्ड में फिल्मकारों को फिल्मांकन हेतु पूरा सहयोग दिया जा रहा है, इसके लिये फिल्मांकन के अनुकूल नीतियां भी बनाई गई हैं।
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत आदि उपस्थित थे।

More Stories
दिल्ली सीबीआई मुख्यालय पहुंचे अंकिता भंडारी के माता-पिता, अधिकारियों से मुलाकात कर रखी मांग
उत्तराखंड पुलिस में महिलाओं को बड़ा तोहफा, महिला आरक्षियों के पद बढ़कर होंगे 2000
‘ऑडियो AI से बना, मंत्री के पास 210 करोड़ की संपत्ति’, बोले पति –