हरिद्वार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने हरिद्वार के खड़खड़ी घाट में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होकर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए शहीद को अंतिम विदाई दी।
उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। सैनिक कल्याण मंत्री ने परिवारजनों से मुलाक़ात कर उनका ढांढस बंधाया और केंद्र एवं राज्य सरकार की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस दौरान हरिद्वार के जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर (सेनि) सरिता पवार, कर्नल वीरेंद्र भट्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे।

More Stories
अब घर में आग लगने को भी माना जाएगा आपदा, सरकार देगी मुआवजा; CM धामी के चार बड़े ऐलान
देहरादून पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 118 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से तबादला किये गए
आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़कर 10 हजार हुआ, वन आरक्षी भर्ती की उम्र सीमा 28 साल; 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर –