
देहरादून
मौसम विभाग उत्तराखंड में एक बार फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि 5 और 6 जनवरी को पश्चिमि विक्षोभ के सक्रिय होने की उम्मीद है. जिसके चलते पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है..जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी. वहीं मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि दो से तीन दिन मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की भी संभावना है। उन्होने हरिद्वार, उधमसिंहनगर, देहरादून, पौड़ी, नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की चेतावनी भी जारी की है.

More Stories
देहरादून में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर फेडरेशन का स्वर्ण जयंती राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न
त्योहारों पर नहीं मिलेगी छुट्टी! कुंभ के काम प्रभावित होने की चिंता, प्रशासन ने सभी श्रमिकों की छुट्टियां की रद्द
नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा