देहरादून
राजधानी देहरादून में निदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय कुमार नौडियाल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ समर्थकों के साथ निदेशालय पहुंचे। कहासूनी के बाद माहौल गर्मा गया। कार्यालय परिसर में समर्थकों दुआरा मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई। घायल अजय नौडियाल का कोरोनेशन अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद राजधानी में सियासी भूचाल आ गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

More Stories
धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड में 13 केंद्रों पर होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित
देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस