भारतीय जनता पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता एवं करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान श्री नितिन नवीन पार्टी संगठन को लेकर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे तथा प्रदेश के मंत्रियों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्राप्त होगी।

More Stories
देहरादून के सभी 100 वार्डों में उचित दर दुकानों की होगी जांच, एक सप्ताह में मांगी आख्या
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, देहरादून में दो दिन चला मंथन
2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग अलर्ट, देहरादून में दो दिन चला मंथन