एसडीआरएफ ने की पोस्ट सरियापानी टीम ने मजखाली क्षेत्र से विगत 01 जुलाई से लापता चल रही युवती की सघन खोजबीन के दौरान महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए उसे घने जंगल से घायल अवस्था में सकुशल बरामद किया।
प्राप्त सूचना के अनुसार, थाना रानीखेत क्षेत्रान्तर्गत मजखाली निवासी युवती 01 जुलाई से लापता थी। एसडीआरएफ पोस्ट सरियापानी की टीम उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में लगातार सर्च अभियान संचालित कर रही थी।
सोमवार को अभियान के दौरान टीम ने सुंदरखाल से लगभग 12–13 किलोमीटर दूर घने जंगल में युवती को घायल अवस्था में खोज निकाला। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवती जंगल में रास्ता भटक गई थी।
एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता प्रदान करते हुए युवती को स्ट्रेचर के माध्यम से दुर्गम जंगल से सुरक्षित रोड हेड तक लाया गया, जहाँ से उपचार हेतु एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेज दिया गया।

More Stories
ऋण बीमा फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
उत्तराखंड के पहले जमुना घाट का लोकार्पण 17 सितंबर को, पहली आरती होगीं पीएम मोदी के नाम से – Param Satya
मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति