भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश स्तर पर 15 विभागों के संयोजकों की सूची जारी कर दी है। यह सूची भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद आधिकारिक रूप से जारी की गई।
पार्टी संगठन की ओर से जारी सूची के अनुसार विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी अनुभवी और सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। भाजपा का मानना है कि विभागों के माध्यम से संगठनात्मक गतिविधियों को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और जनकेंद्रित बनाया जाएगा।



पार्टी नेताओं का कहना है कि नए संयोजकों की नियुक्ति से संगठन की कार्यशैली को गति मिलेगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन के कार्यक्रमों को समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति से जारी इस सूची को संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी ने सभी नव-नियुक्त विभागीय संयोजकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजपा की ओर से जारी इस निर्णय को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

More Stories
धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड में 13 केंद्रों पर होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित
देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस