उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देहरादून की ओर से 11 अगस्त 2026 को एक दिवसीय मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला सुबह 9:30 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित होगा, जहां विभिन्न निजी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
इस रोजगार मेले में कुल 559 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले में CAMP-108, NITT Limited, परिश्रम रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, डिक्सॉन, एक्सिस बैंक, आईजोन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, बारबेक्यू नेशन, आईपीसीए, मोचिको और टीआई मेडिकोज सहित कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी।
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। अभ्यर्थी किसी भी कार्य दिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
सेवायोजन विभाग ने युवाओं से समय रहते पंजीकरण कराने और इस रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। यह मेला निजी क्षेत्र में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बेहतर अवसर साबित हो सकता है।

More Stories
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
हरिद्वार में पड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे, रामनगर में विशालकाय पेड़ धड़ाम
देहरादून में युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा, 20 युवकों पर केस दर्ज