देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कोर्ट परिसर में एक महिला फर्स्ट फ्लोर से कूद गई है। आनन-फानन में महिला को अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि दहेज उत्पीड़न का मामला CJM कोर्ट में चल रहा था। जिस वजह से महिला कोर्ट पहुंची थी
देहरादून कोर्ट परिसर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगा दी। महिला की पहचान मीनाक्षी के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है महिला से जुड़ा दहेज उत्पीड़न का मामला CJM कोर्ट में विचाराधीन है।
मामले की सुनवाई के दौरान महिला ने कथित तौर पर कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More Stories
सहस्त्रधारा रोड पर सुबह-सुबह खौफ, महिला को जबरन कार में खींचने की कोशिश से मचा हड़कंप
देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या कर कमरे में ताला लगा गए हत्यारे, जांच कर रही पुलिस
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव में प्रतिभाग किया