प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अक्टूबर में केदारनाथ धाम दौरा प्रस्तावित है। दौरे को लेकर शासन और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री बाबा केदार के दर्शन और पूजा-अर्चना करने के साथ ही केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों का जायजा ले सकते हैं
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर संबंधित विभागों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने और तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। सुरक्षा, यात्रा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताते चलें प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी का केदारनाथ से लगातार जुड़ाव रहा है।

More Stories
देहरादून में साइंस सिटी का रास्ता साफ, केंद्र ने गैप फंडिंग के लिए दिए 14 करोड़, CM ने जताया आभार
खाने में जहर/नशीला पदार्थ मिलाकर घरेलू नौकर ने की लाखों की लूट, पार्षद अमिताजी अस्पताल में भर्ती
हंगामेदार रहा देहरादून डीएवी छात्रसंघ चुनाव, अध्यक्ष पद पर एबीवीपी ने मारी बाजी