October 16, 2026

ghatikigoonj

newsindia

सहस्त्रधारा में सड़क से 50 मीटर नीचे खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीन घायलों को निकाला सुरक्षित

डायल-112 के माध्यम से जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा में एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उप निरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि कार सड़क से लगभग 50 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी, जिसमें कुल तीन व्यक्ति सवार थे। दुर्घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए थे, जबकि एक महिला को चोटें आई थीं।

SDRF जवानों द्वारा विषम एवं दुर्गम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन संचालित करते हुए तीनों घायलों को सुरक्षित रूप से खाई से बाहर निकाला गया। तत्पश्चात 108 एंबुलेंस सेवा की सहायता से सभी घायलों को उपचार हेतु दून अस्पताल, देहरादून भेजा गया।
घायलों का विवरण:

1- मोहन सिंह रावत, उम्र 39 वर्ष, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
2-रिंकी रावत, उम्र 36 वर्ष, पत्नी मोहन सिंह रावत, निवासी दो बच्ची रोड, देहरादून।
3-अमर बहादुर थापा, उम्र 40 वर्ष, निवासी भाववाला, देहरादून।