उत्तराखंड विधानसभा का इस साल का तृतीय सत्र 27 अक्टूबर से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में प्रारंभ होगा। लोकभवन से हरी झंडी मिलने के बाद मंगलवार को सत्र की अधिसूचना भी जारी कर दी गई।
दो दिवसीय सत्र में सरकार की ओर से अनुपूरक बजट समेत कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जा सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि गैरसैंण में सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हरिद्वार में हुई कैैबिनेट की बैठक में विधानसभा सत्र इस माह के आखिर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। तब कैबिनेट के कई सदस्यों ने गैरसैंण में सत्र के आयोजन पर जोर दिया था।
कैबिनेट ने सत्र की अवधि और स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया। 27 व 28 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा सत्र के आयोजन पर मुख्यमंत्री की सहमति मिलते ही यह प्रस्ताव लोकभवन भेजा गया। मंगलवार को लोकभवन की स्वीकृति के बाद सत्र की अधिसूचना जारी कर दी गई।

More Stories
उत्तराखंड के शिव प्रसाद चमोली को मिला ‘तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड 2024’
रुद्रपुर जिला हॉस्पिटल में दिनदहाड़े मर्डर, कारोबारी को चाकूओं से गोदा, पुलिस फोर्स तैनात
हरिद्वार में आधुनिक कामधेनुलोक गौशाला का लोकार्पण, सीएम धामी बोले- गौसंरक्षण से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था