बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार शाम लामबगड़ के पास दो वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसा इतना भीषण था की टक्कर के बाद बोलेरो औ कार के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. दुर्घटना में आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोशीमठ रेफर किया गया है. जबकि अन्य चार घायलों का जेपी अस्पताल में उपचार चल रहा है. वहीं कार में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आईं हैं.
गुरुवार शाम बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामबगड़ के समीप एक पिकअप और राजस्थान नंबर की कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. पिकअप में छह लोग सवार थे, जबकि कार में दो लोग मौजूद थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे. वाहनों में फंसे और घायल लोगों की चीख-पुकार से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों और राहत टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला. इसके बाद सभी आठ घायलों को तत्काल जेपी कंपनी के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. चार लोगों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जोशीमठ रेफर कर दिया गया, जबकि शेष चार घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है.
चमोली पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य संभाला. फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है.बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी मार्गों पर सफर के दौरान सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत को सामने ला दिया है.
बोलेरो पिकअप वाहन में सवार घायल व्यक्ति
- अंशुल (26 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
- मोनू पाल (29 वर्ष), निवासी लंढौरा, हरिद्वार
- शिवम (31 वर्ष), निवासी मंगलौर, हरिद्वार
- शिव कुमार (42 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
- मेनपाल (38 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
- मनोज कुमार (35 वर्ष), निवासी डिडावली, मुजफ्फरनगर
- मोंटी (28 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
- जॉनी पाल (35 वर्ष), निवासी काकड़ा, मुजफ्फरनगर
कार में सवार मामूली घायल
- अर्चिसा (20 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान
- पुष्पेंद्र कुमार (50 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान
- पूनम रानी (46 वर्ष), निवासी जयपुर, राजस्थान
- कार सवार तीनों व्यक्तियों को सामान्य चोटें आई हैं

More Stories
‘दिल की बात, अंकल धामी के साथ’ कार्यक्रम में सीएम धामी ने 8 लाख स्कूली बच्चों से किया संवाद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी
पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, सीएम धामी और अन्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि