देहरादून : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में हरियाणा में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की जीत पर प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार और अन्य पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर ऐतिहासिक जीत का उत्सव मनाया और एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जो लोग कहते थे मोदी का मैजिक ख़त्म हो गया है, यह उनके मुँह पर एक तमाचा है, आज यह सिद्ध हो गया है कि पीएम मोदी का मैजिक बरकरार है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता भाजपा के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी द्वारा जिस विधानसभा क्षेत्रो में प्रचार किया गया था, वहाँ बीजेपी को सफलता मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी का भी आभार जताया।

More Stories
देहरादून दून इंटरनेशनल स्कूल के पास पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
बहनों ने सीएम धामी को बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को बधाई
हरिद्वार में बड़ा हादसा, फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए मार्बल उतारते समय दो लोग दबे, हालत गंभीर