देहरादून
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बरसात के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रमुख सचिव, मुख्यमंत्री आर.के. सुधांशु को निर्देश दिए हैं कि बरसात खत्म होने के साथ ही प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाए। जैसे ही बरसात समाप्त हो सड़कों के सुधार के लिए तीव्र गति से काम किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विशेष अभियान के तहत सड़कों के सुधारीकरण के कार्य किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बारिश के कारण जहां भी सड़कें टूटी हैं वहां प्राथमिकता से काम किया जाए।

More Stories
हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत, चरण प्रक्षालन कर जताया सम्मान
उत्तराखंड में 17 राजनीतिक दलों को झटका, नहीं लड़ सकेंगे अगले चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने रजिस्टर्ड सूची से हटाया
एक साल बाद बदली धराली की तस्वीर, आपदा के मलबे से निकलकर फिर खड़ी हुई जिंदगी