उत्तराखंड में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है ,कि टिहरी उधम सिंह नगर और चंपावत जिले में निकाय चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर नगर पंचायत गढ़ीनेगी और नगर पंचायत पाटी पर अध्यक्ष पद और उनके सदस्यों के लिए चुनाव होना है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव संबंधित अधिसूचना जारी होने के साथ इन सभी निकायों में मतगणना समाप्ति तक आदर्श आचार संहिता भी लागू कर दी गई है।
गौर हो प्रदेश में जुलाई 2025 निकाय चुनाव हुए थे, लेकिन उस दौरान टिहरी जिले के नगर पालिका परिषद, नरेंद्र नगर का आरक्षण और परिसीमन की जानकारी शहरी विकास विभाग से प्राप्त ना हो पाने के कारण चुनाव नहीं हो पाया था। ऐसे में अब राज्य निर्वाचन आयोग को नगर पालिका परिषद नरेंद्रनगर का आरक्षण और परिसीमन की जानकारी प्राप्त हो गई इसके दृष्टिगत नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष और सात सदस्यों के पद पर चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। नगर पालिका परिषद नरेंद्र नगर के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले के गढीनेगी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है। ऐसे में नगर पंचायत गढ़ीनेगी में पहली बार निकाय चुनाव होने जा रहे है।
गढ़ीनेगी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और सात सदस्यों के पद पर चुनाव होंगे। इसी तरह से चंपावत जिले के पाटी क्षेत्र को हाल ही में नगर पंचायत घोषित किया गया है जिसमें चुनाव होने जा रहा है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है ,पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद और चार सदस्यों के पदों पर चुनाव होने हैं। पाटी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
आज 26 मई को जिलाधिकारी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से सूचना जारी की जाएगी। जारी अधिसूचना के अनुसार नरेंद्र नगर नगर पालिका परिषद गढीनेगी नगर पंचायत व पाटी नगर पंचायत में कुल वार्डों की संख्या 18 है, जिसके लिए 19 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन तीन निकायों में कुल 10 हजार 251 मतदाता है, जिसमें 5405 पुरुष और 4846 महिला मतदाता शामिल है।
अध्यक्षों और सदस्यों के चुनाव की अधिसूचना जारी
०27 और 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को प्राप्त करने की तिथि रखी गई है।
०30 मई को नामांकन पत्र की जांच सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चलेगी, 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी की तिथि रखी गई है।
०एक जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा

More Stories
CM धामी ने किया नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड का निरीक्षण, निर्माण के 16 दिन बाद ही गई थी टूट
15 अक्टूबर तक किसी भी स्थिति में प्रदेश की सभी सड़कों को किया जाए गड्ढामुक्त
काशीपुर भोलेनाथ का जलाभिषेक कर लौट रहे छात्र की बाइक हादसे में मौत