August 10, 2026

ghatikigoonj

newsindia

क्रिकेटर ऋषभ पंत ने CM धामी से लगाई उत्तराखण्ड में जमीन देने की गुहार

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी व विकेटकीपर – बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार उनके सुर्खियों में रहने का कारण क्रिकेट नहीं बल्कि उत्तराखंड में जमीन लेने को लेकर की गई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अपील है। क्रिकेटर ऋषभ पंत की अपील पर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जवाब आया है।

बता दें उत्तराखंड के मूल निवासी व भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मदद मांगी है। दरअसल ऋषभ पंत ने बीते शुक्रवार की आधी रात को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म x पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए राज्य में जमीन दिलाने की गुहार लगाई। इसमें ऋषभ पंत ने उत्तराखंड में अपना बेस बनाने और राज्य के लिए काम करने की इच्छा जताई उनकी यह अपील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपील का जवाब देते हुए संबंधित अधिकारियों को मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए।

बताते चलें ऋषभ पंत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को टैग करते हुए लिखा कि उन्हें दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करना है। लेकिन उन्हें ऐसी जमीन नहीं मिल पा रही है जहां पर वह अपना घर बना सकें। उन्होंने खुद को उत्तराखंड का स्थानीय बताते हुए कहा कि वह अपने राज्य से बेहद प्यार करते हैं और वापस अपने पहाड़ी लोगों के बीच जाना चाहते हैं। ऋषभ पंत ने लिखा सर मैं दिल्ली से अपना बेस उत्तराखंड शिफ्ट करने के लिए जमीन खरीदने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन मुझे ऐसी बड़ी और रहने लायक जगह नहीं मिल पा रही है। मेरा आपसे विनम्र अनुरोध है की जमीन हासिल करने में मेरी मदद करें। पंत की माने तो वह पिछले तीन साल से जमीन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है।