आज से बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री उत्तराखंड में अपना दरबार लगाने जा रहे है। बदरीनाथ धाम में आज से पांच दिवसीय दिव्य दरबार और हनुमान कथा की शुरुआत हो रही है। 27 मई से 31 मई तक ये धार्मिक आयोजन चलेगा। ऐसे में इस दरबार के लिए लोगों के बीच उत्साह देखने को मिला।
दरअसल आज से धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार शुरु हो गया है। कथा का आयोजन बदरीनाथ धाम के अराइवल प्लाजा परिसर में किया जाएगा। जहां रोजाना दोपहर दो बजे से श्रद्धालुओं को हनुमान कथा सुनाई जाएगी। खबरों की माने तो इसके लिए पूरी तैयारियां हो चुकी है। इसका शुभारंभ दिव्य जल कलश यात्रा के साथ होगा। हनुमान कथा के साथ भजन संध्या और सनातन जागरण आदि कार्यक्रम भी होंगे।
बताते चलें कि बदरीनाथ धाम में धीरेंद्र शास्त्री के इस दरबार में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कथा और दिव्य दरबार के लिए देश के अलग-अलग कोने से श्रद्धालुओं, संतों आदि के बदरीनाथ पहुंच सकते है। ऐसे में प्रशासन और आयोजन समिति ने भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं कर ली है।

More Stories
अगले दो दिन तेज गर्मी का अलर्ट, मैदानी जनपदों में हीट वेव जैसी स्थिति की संभावना
हल्द्वानी में सीएम धामी ने क्रिएटर, इंफ्लूएंसर्स और वॉलेंटियर्स के साथ किया संवाद, फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी
कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल – हल्द्वानी में सीएम धामी ने 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का किया शिलान्यास