posted on : दिसंबर 29, 2023 2:40 अपराह्न
गोपेश्वर(चमोली)। सगर गांव की मां ज्वाला की उत्सव डोली सती मां अनुसूया मेले के समापन के बाद सगर गांव होते हुए रात्रि विश्राम को गंगोलगांव पहुंची जहां भक्तों ने मां ज्वाला की डोली की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगी । दशोली विकासखंड के मंडल घाटी में आयाेजित सती मां अनुसूया मेले में शिरकत करने के बाद सगर गांव की मां ज्वाला की डोली गंगोलगांव पहुंची जहां भक्तों द्वारा मां ज्वाला की डोली की पूजा अच्रना कर मनौतियां मांगी। इस दौरान देवता के पश्वों ने अवतरित होकर गांव में खुशहाली व सुखसमृद्धि का आर्शीवाद दिया। तत्पश्चात मां ज्वाला की डोली गंगोलगांव के भूमियाल मंदिर, चंडिका मंदिर सहित आस पास के देव स्थलों पर जाकर मां ज्वाला की डोली ने भेंट की। इस दौरान ग्राकमीणों ने मां ज्वाला के जयकारों से पूरे गांव को माता के जयकारों से गुंजायमान किया। इस अवसर पर आशीष बिष्ट, प्रेम सिंह, मनीष सिंह , रजनीश बजवाल, दीपक सिंह,रमेश सिंह, सहित कई नागरिक थे।





More Stories
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,
कैनाल रोड निवासियों द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, वाइन शॉप बंद कराने के लिए आयोजित हुआ आभार कार्यक्रम