August 5, 2026

ghatikigoonj

newsindia

धामी सरकार ने खोला विकास का खजाना, मंदिरों से लेकर सड़क परियोजनाओं के लिए 5 करोड़ मंजूर

सबसे अधिक राशि पौड़ी जिले के महाबगढ़ मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत की गई है, जबकि डीडीहाट स्थित श्री हरिचंद देवता मंदिर को मास्टर प्लान के तहत विकसित किया जाएगा। सरकार ने पौड़ी के मां बाल कुंवारी माता मंदिर, पिथौरागढ़ के नंदा देवी मंदिर और मोस्टामानू मंदिर, अल्मोड़ा के गुरु गोरखनाथ मंदिर समेत कई धार्मिक स्थलों के विकास के लिए भी बजट स्वीकृत किया है।

प्रदेश में धार्मिक पर्यटन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए धामी सरकार ने कई अहम परियोजनाओं को वित्तीय मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सड़क निर्माण और ग्रामीण विकास कार्यों के लिए करीब 5 करोड़ की पहली किस्त जारी करने को मंजूरी दी है।

इसके अलावा चंपावत में तामली-रूपालीगाड़-सीम मोटर मार्ग के निर्माण और टिहरी के सिलकोट गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए घेरबाड़, सुरक्षा दीवार और सीसी रेलिंग मार्ग के निर्माण को भी मंजूरी मिली है। वहीं, देहरादून के उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की गई है। धामी सरकार का कहना है कि इन योजनाओं से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।