
देहरादन
आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के लागू होने के साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का कडाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में आज दिनांक: 20-03-24 को जनपद के नगर व देहात क्षेत्रों में नियुक्त एसएसटी/एफएसटी तथा स्थानीय पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को आदर्श आचार संहिता के विषय में जानकारी देते हुए प्राइवेट वाहनों में लगाये गये राजनैतिक दलों के झण्डे/ पट्टिकाओं को उतरवाया गया। इस दौरान 252 वाहनों से राजनैतिक दलों के झण्डे व पट्टिकाएं हटवाते हुए सम्बन्धित वाहन चालको को आदर्श आचार संहिता का पालन करने की हिदायत दी गई।

More Stories
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या