June 1, 2026

ghatikigoonj

newsindia

भू-माफियाओ के सभी पैंतरों को नाकाम करती दून पुलिस, कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर धोखाधड़ी करने वाले 1 शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मेरठ उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार

देहरादून

कोतवाली डालनवाला पर आवेदिका श्रीमती रक्षा सिन्हा पत्नी नरेन्द्र नाथ सिन्हा निवासी राजपुर रोड आर्य नगर देहरादून द्वारा एक तहरीर अमित मैगी व उसके अन्य साथियों द्वारा उनका फर्जी मृत्यू प्रमाण पत्र बनाते हुए उनकी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उक्त भूमि का बैनामा अपने नाम पर कराते हुए उनके साथ धोखाधड़ी करने के संबंध में दी गयी। जिस पर दिनांक 23-11-2018 को थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0 245/2018 धारा- 420/465/466/467/467/471/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली डालनवाला पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। प्रकरण की विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में धोखाधड़ी में संलिप्त 03 अभियुक्तों 01: राजीव देओल, 02: कुलदीप सिंह तथा 03: विनय बिश्नोई को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था, जिनसे पूछताछ के आधार पर प्रकरण में प्रकाश में आये अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था।

वर्तमान में चल रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रो में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो व वांछित/ इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतिउ आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।

इसी क्रम में प्रकरण की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह, जो अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सर्विलांस के माध्यम से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर आज दिनांक: 01-06-2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह निवासी- ग्राम सरस्वा थाना दौराला जिला मेरठ हाल निवासी- म0नं0 78 उदयपार्क कालोनी फेस 2 थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र- 59 वर्ष को जनपद मेरठ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्तः*

रविन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जसवन्त सिंह निवासी- ग्राम सरस्वा थाना दौराला जिला मेरठ हाल निवासी- म0नं0 78 उदय पार्क कालोनी फेस 2 थाना पल्लवपुरम जिला मेरठ उत्तर प्रदेश उम्र- 59 वर्ष

*पुलिस टीम:-*

1- व0उ0नि0 कुलेन्द्र सिंह रावत, कोतवाली डालनवाला
2- उ0नि0 बलबीर सिंह, चौकी प्रभारी नालापानी
3- हे0का0 मांगेराम,
4- हे0का0 भगवान सिंह कठैत
5- का0 पंकज मलासी
6- का0 सौरभ रावत, एसओजी नगर

You may have missed