देहरादून
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून* के निर्देशों पर सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01/01/2025 से अबतक सहस्त्रधारा रोड, लाडपुर रोड, रिंग रोड, चुना भट्टा, सोडा सिरोली रोड व मालदेवता रोड में खुलेआम शराब पीने वाले कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर थाने लाया गया जिनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही कर ₹-1,08250/ संयोजन शुल्क वसूला गया । साथ हा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 72 वाहन चालकों की गिरफ्तारी कर उनके वाहनों को सीज करते हुये 7,20000/- रूपये का संयोजन शुल्क अध्यारोपित किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने/ शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रतिदिन की जा रही है कार्यवाहियाँ।

More Stories
अगले एक साल में पूरे होंगे राज्य के कई महत्वपूर्ण इंफ्रा प्रोजेक्ट – मुख्यमंत्री, राज्य में सुधरेगी कनेक्टिविटी, पयर्टन, तीर्थाटन को मिलेगी अभूतपूर्व गति
चारधाम यात्रा के मद्देनजर ग्राउंड जीरो पर उतरे मुख्यमंत्री, रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक सड़क मार्ग से किया यात्रा मार्ग का निरीक्षण
जिला प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष पर सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित