देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही किये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के अनुपालन में माह अक्टूबर 2024 में अब तक जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा कार्यवाही करते हुए जंगल में ,सड़क किनारे, गाड़ियों में बैठकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों व हुड़दंग करने वाले 954 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए ऐसे व्यक्तियों को पकडकर थाने पर लाया गया तथा ऐसे लोगों का -81 पुलिस अधिनियम मे चालान कर ₹-3,28,000/ संयोजन शुल्क वसूला गया । इसके अतिरिक्त ड्रंक एण्ड ड्राइव के अन्तर्गत 105 वाहनो को सीज किया गया।
*देहरादून पुलिस द्वारा अभियान जारी है*

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त