देहरादून
दिनांक 19-02-2025 को मोइन पुत्र यासीन निवासी कुरडी खेडा थाना बिहारगढ सहारनपुर उत्तरप्रदेश जो वर्तमान समय मे अपने जीजा साजिद मलिक के घर द्वारिका एन्क्लेव बंजारावाला मे रह रहा था, को उसके घर सामने उसके गांव के दो लडके रोहन और युगान्तर द्वारा गोली मार दी थी तथा मौके से फरार हो गए थे। उक्त घटना के सम्बन्ध मे मोइन के जीजा साजिद मलिक की तहरीर के आधार पर कोतवाली पटेलनगर पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा घटना के तत्काल अनावरण तथा अभियुक्तो की तलाश / गिरफ्तारी हेतु अलग अलग पुलिस टीमें गठित की गई थी।
गठित टीमों द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी/ पतारसी करते हुए अभियुक्तो के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, पुलिस टीम द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही व अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल अभियुक्तों के एक अन्य साथी आयुष सैनी पुत्र प्रमोद सिंह निवासी ग्राम बनवाला, बुग्गावाला, हाल निवासी देहराखास थाना पटेल नगर देहरादून को पटेलनगर क्षेत्र से हिरासत में लिया गया है, जिससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त से प्रारंभिक पूछताछ में किसी युवती के कारण अभियुक्तों व पीड़ित के मध्य पुरानी रंजिश का होना प्रकाश में आया है, अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है।

More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार