केदारनाथ धाम के लिए चल रही हेली सेवा को मानसून से पहले ही बंद करना पड़ा है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इन दिनों मानसून से पहले केदारनाथ हवाई यात्रा मार्ग पर धुंध से छाई हुई है जिसकी वजह से विजिबिलिटी नहीं होने से उड़ानों में व्यवधान पैदा हो रहा है.
उड्डयन विभाग ने हेली ऑपरेटरों से हालात की समीक्षा करने के बाद ये निर्णय लिया है। रुद्रप्रयाग डीएम विशाल मिश्रा ने हेली सेवा के संचालन को स्थगित किए जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि हवाई यात्रा में जोखिम नहीं लिया जा सकता, पायलट्स को दिक्कते हो रही थी इसलिए रोक लगानी जरूरी हो गई थी.
उन्होंने बताया कि अब मानसून सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर से दोबारा शुरू हेली सेवा शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ धाम के लिए 22 अप्रैल से 25 जून 2026 तक की यात्रा अवधि में कुल 11800 से अधिक शटल सेवाएं हेलिकाप्टर संचालकों ने दी है जिनमें 1.37 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेलिकॉप्टर से केदारनाथ की यात्रा की है.

More Stories
नैनीताल में बड़ा हादसा, दिल्ली-राजस्थान के पर्यटकों से भरी थार गहरी खाई में गिरी
लापता श्रमिकों में से एक का शव बरामद, मृतकों की संख्या 8 – Param Satya
टनल हादसे में घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, बेहतर इलाज के दिए निर्देश