देहरादून
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनेगा।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के साथ साथ विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। उन्होंने मोदी सरकार में मंत्री बनने पर सभी मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को भी बधाई दी है।
महाराज ने उत्तराखंड अल्मोडा से तीसरी बार भाजपा सांसद बने अजय टम्टा को केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेश की जनता को बधाई दी और उत्तराखंड को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

More Stories
आमजन के कार्यो से जुडी शाखाओ का एसएसपी दून ने किया औचक निरीक्षण, Liu शाखा, वेरिफिकेशन सेल, हेल्प डेस्क के कार्यों का लिया जायजा, आमजन से जुड़े कार्यो में तेजी लाने की दी सख्त हिदायत
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, एसपी सिटी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की संयुक्त टीम द्वारा पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान, 22 संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
अवस्थापना विकासः गांव हो या शहर, कहीं नहीं कसर, सड़क, पुल निर्माण से लेकर गड्ढ़ा भरने तक के लिए धामी सरकार ने किया बजट प्रावधान, वित्तमंत्री बतौर सीएम का गया हर छोटी बड़ी जरूरत पर ध्यान