August 10, 2026

ghatikigoonj

newsindia

देहरादून में कहर बरपा रहा मानसून 3 मकान ध्वस्त घरों में घुसा पानी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित होता हुआ नजर आ रहा है। बीते देर रातभर हुई बारिश ने लोगों की परेशानियां कुछ इस कदर बढ़ा दी की उनके घरों तक के भीतर पानी घुस गया जबकि कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए।

बता दें राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं जबकि स्मार्ट सिटी कहीं जाने वाले देहरादून के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। विशेष कर नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

कारगी क्षेत्र के चानचक में नदी किनारे स्थित तीन मकान ध्वस्त हो गए जिसके कारण क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला। इसके साथ ही चंद्रबनी क्षेत्र में बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा जिससे बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए वहीं कहीं घरों में पानी घुसने से लोगों को नुकसान झेलना पड़ा है। भारी बारिश के कारण देहरादून के कई अन्य हिस्सों में भी जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है, वहीं दूसरी ओर नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने के कारण नदी किनारे रह रहे लोग दहशत में आ चुके हैं।