
देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने- अपने थाना/चौकियों में प्रत्येक रविवार को 01 घंटे अनिवार्य रूप से श्रमदान कर पुलिस राजकीय भवनों में स्वच्छता/सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 18/01/2026 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना/चौकी परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान करते हुए व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा थाना/ चौकी परिसर, कर्मचारी बैरक, भोजनालय, कार्यालय, हवालात की साफ-सफ़ाई करते हुए अभिलेखों/ रजिस्टरों के रख रखाव को सुव्यवस्थित किया गया। इसके उपरांत कर्मियों द्वारा शस्त्रागार के असलहों की साफ सफाई की गई।
एसएसपी दून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों को लगातार आकस्मिक रूप से थाने ,चौकियों का निरीक्षण कर सफाई/ अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
जरूरतमंद परिवार के जीवन में आशा की नई किरण लाया जिला प्रशासन, दुर्घटना में दोनों हाथ गंवा चुके मनीष को जिला प्रशासन रायफल क्लब फंड से रू0 50 हजार की आर्थिक सहायता
डॉ० अनिल वर्मा “मैढ़ सोनार महासभा सम्मान” से विभूषित, रक्तदान समाज सेवा का सरलतम माध्यम है – सविता कपूर
1 वर्ष पूर्व राजपुर में हुई हत्या की घटना में वांछित 25 हज़ार की ईनामी अभियुक्ता आयी दून पुलिस की गिरफ्त में, प्रोपर्टी विवाद के चलते मृतक के सौतेले भाई ने ही सुपारी देकर कराई थी अपने भाई की हत्या