कैंट क्षेत्र मे चल रहे स्कूल परिसर में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. थाना कैंट पुलिस और एएचटीयू टीम (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने अनैतिक देह व्यापार करवा रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही 3 पीड़िताओं को भी रेस्क्यू किया. साथ ही गिरफ्तार आरोपी पहले में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है.
बता दें कि एसएसपी को गोपनीय माध्यम से कैंट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अनैतिक देह व्यापार करवाए जाने की सूचना मिली. प्राप्त सूचना पर एसएसपी ने सीओ सिटी के नेतृत्व में एएचटीयू देहरादून और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने किशन नगर एक्सटेंशन में औचक छापेमारी की कार्रवाई की गई तो वहां स्थित एक स्कूल के पिछले भाग में तीन महिलाएं और एक पुरूष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई. मौके से पुलिस टीम द्वारा अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहे एक आरोपी समेत दो आरोपी आशीष कुमार पाण्डे और जंग बहादुर को गिरफ्तार करते हुए तीन पीड़िताओं को रेस्क्यू किया गया. मौके पर मिले स्विफ्ट वाहन को पुलिस द्वारा सीज किया गया. घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, खासकर इसलिए जिस स्थान पर यह गतिविधि संचालित हो रही थी, वह एक स्कूल के पीछे का हिस्सा बताया जा रहा है.
सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल ने बताया है कि एक आरोपी पहले में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जाने की जानकारी मिली है. आरोपी द्वारा काम दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाया जाता था और उनकी मजबूरियों का फायदा उठाकर वह उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कैंट पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया.साथ ही पुलिस ने तीनों महिलाओं को रेस्क्यू कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
पार्षद नंदिनी शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यहां तीन युवतियों को रखा गया है और जिस्मफरोशी कराई जा रही है. पुलिस जांच में पता चला है कि युवतियां मेरठ, मुजफ्फरनगर और दिल्ली की रहने वाली हैं, जो आर्थिक संकट के चलते नौकरी के लिए देहरादून आई थी, जिनकी मजबूरी का फायदा उठाकर अनैतिक देह व्यापार में धकेल दिया गया.

More Stories
एसएसपी देहरादून ने जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, वर्तमान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की गयी कार्यवाहियों की सर्किलवार समीक्षा, वांछित/ईनामी/पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के दिये निर्देश
राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर सभी विभागों को जारी हुए विस्तृत दिशा-निर्देश
किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, वैज्ञानिक तकनीक और विपणन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए तीन वर्षीय कार्ययोजना बनाने के मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश