August 19, 2026

ghatikigoonj

newsindia

मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, लोडर से टकराई गाड़ी, दो की मौत, तीन गंभीर

मणिमाई मंदिर के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक वाहन सड़क किनारे खड़े लोडर से जा टकराया। हादसे के समय वाहन में कुल सात लोग सवार थे।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को वाहन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।