May 20, 2026

ghatikigoonj

newsindia

ऑपरेशन प्रहार के तहत दहेज हत्या में वांछित इनामी अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

देहरादून

आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के साथ- साथ ईनामी/वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए है, जिस पर वांछित/ईनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीमें गठित की गई है।

दिनाँक 19/01/2026 को वादी दिलीप पुत्र स्व0 सुरेंद्र निवासी 15 रेस्ट कैंप, मद्रासी कॉलोनी, देहरादून ने थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर देकर अवगत कराया की उनकी बहन पूजा के साथ उसका पति बिरजू पुत्र श्री चमेली राम दहेज़ के लिये परेशान व मारपीट करता था, जिस कारण वादी की बहन ने दिनांक 09/12/25 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर पंजीकृत मु0अ0स0-24/26 धारा 80(2) BNS किया गया था, जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही थी।

उक्त अभियोग में अभियुक्त बिरजू घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार उसके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी, पर अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार ठिकाने बदल रहा था। प्रकरण की संवेदनशीलता तथा अभियुक्त के लगातार फरार चलने पर एसएसपी देहरादून द्वारा उस पर ₹ 10000/- का ईनाम घोषित करते हुए थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

जिस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सर्विलांस व अन्य माध्यमों से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में वांछित चल रहे ईनामी अभियुक्त बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा बिहार को दिनांक 17-05-26 को ग्राम अमाही, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार से गिरफ्तार किया गया, जिसका न्यायालय से ट्रांसिट रिमांड प्राप्त कर अभियुक्त को देहरादून लाया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त :-*

1- बिरजू पुत्र चमेली राम निवासी ग्राम- अमाही, पो0ओ0- अहिलवार, थाना बरौल, जनपद दरभंगा, बिहार

*पुलिस टीम :-*

1- उ०नि० धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फव्वारा चौक
2- कानि0 श्रीकांत ध्यानी
3- कानि0 विनोद बचकोटी

You may have missed