मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।

More Stories
पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ, 240 बाल वैज्ञानिक कर रहे प्रतिभाग
हरिद्वार में पड़े ओले, गाड़ियों के शीशे टूटे, रामनगर में विशालकाय पेड़ धड़ाम
देहरादून में युवक को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, बेल्ट-डंडों से बेरहमी से पीटा, 20 युवकों पर केस दर्ज