मसूरी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी की मॉल रोड़ में प्रतिबंधित समय के दौरान रिक्शा पर सवारी कर मॉल रोड़ पर नियमों के पालन करने का संदेश दिया। दरअसल कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को मसूरी में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। लाइब्रेरी चौक से अपना काफिला छोड़ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिक्चर प्लेस तक रिक्शा की सवारी कर लोगों से नियमों के पालन का संदेश दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटकों से भी उनका हाल चाल जाना। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी से मॉल रोड़ में नियमों का पालन करने की अपील भी की।

More Stories
राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, जनजागरूकता पर दिया जोर
देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी का एक्शन, दो आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत दायर
देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट