देहरादून
आगामी धनतेरस तथा दीपावली के पावन पर्व पर आम जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजारों/भीड-भाड वाले स्थानों/चौको तथा मुख्य मार्गों पर आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जगाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त करते हुए संदिग्धों के सत्यापन एवं असामाजिक तत्वों की धरपकड करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के नगर एवं देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा मुख्य बाजारों/भीड-भाड वाले स्थानों/चौको तथा मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त की गयी। इस दौरान संदिग्धों का सत्यापन करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से दोनों धामों में की गई पहली पूजा, गंगोत्री धाम में कपाटोद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने की विशेष पूजा-अर्चना
स्वामी परमानन्द गिरि जी महाराज की 71वीं संन्यास जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश से चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना