October 22, 2026

ghatikigoonj

newsindia

देहरादून में 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगा 15 दिवसीय विरासत कला एवं धरोहर महोत्सव

देहरादून में राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में आयोजकों ने जानकारी दी कि कला, संगीत और सांस्कृतिक विरासत के प्रेमियों के लिए रिच विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल 2026 इस वर्ष नए और भव्य परिसर में आयोजित होने जा रहा है।

यह महोत्सव 23 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 6 नवंबर 2026 को सम्पन्न होगा। इस वर्ष इसका आयोजन देहरादून के नींबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में किया जा रहा है।

महोत्सव की मुख्य झलकियां:

भव्य आगाज: महोत्सव का आगाज उत्तराखंड के प्रसिद्ध छोलिया नृत्य और उप्रेती बहनों की लोक संगीत प्रस्तुति के साथ होगा। उद्घाटन समारोह में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति भी होगी, जिसमें सुप्रसिद्ध ठुमरी गायक पंडित साजन मिश्रा और स्वरांश मिश्रा अपनी प्रस्तुति देंगे।

भव्य समापन: 15 दिवसीय महोत्सव का समापन 6 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त गायिका उषा उथुप की शानदार प्रस्तुति के साथ होगा।

क्या-क्या होगा खास:

1. 15 दिनों तक भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीत, नृत्य, कला और व्यंजनों का संगम।

2. लोक नाट्य प्रस्तुति *’चक्रव्यूह’* प्रमुख आकर्षण रहेगी।

3. उत्तराखंड की विविध लोक परम्पराओं और लोक कलाओं का भव्य प्रदर्शन।

4. खरीदारी के लिए – पारंपरिक परिधान, देश-विदेश के ड्राई फ्रूट्स, ऊनी उत्पाद, लकड़ी की नक्काशी, धातु शिल्प, फर्नीचर और हस्तशिल्प उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला।

5. देश के प्रतिष्ठित कलाकारों, अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक दलों, साहित्यकारों और शास्त्रीय संगीत के दिग्गजों की सहभागिता।