ऋषिकेश
तीर्थ नगरी ऋषिकेश में पर्यटकों द्वारा लापरवाही के चलते लगातार गंगा में डूबने के हादसे सामने आ रहे हैं उसी कड़ी में आज अलग-अलग जगह पर दो व्यक्तियों के गंगा में डूबने की खबर सामने आई है।
जिसमें एक व्यक्ति के नीम बीच में तो वही दूसरी घटना एक अन्य व्यक्ति के साई घाट में डूबने की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीमों के द्वारा घटनास्थल पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवान ने बताया कि टीम को एक व्यक्ति के नीम बीच पर डूबने की सूचना मिलते ही एचडीएफसी टीम को रवाना किया गया और सर्च अभियान जारी कर दिया गया। एसडीआरएफ निरीक्षक रविंद्र सजवान ने बताया की जानकारी प्राप्त करने पर डूबने वाला व्यक्ति अक्षय उम्र 25 पता करनाल है।
तो वहीं दूसरी ओर एक घटना साईं घाट लक्ष्मण झूला के पास पर एक अन्य व्यक्ति की भी नहाते समय डूबने की खबर मिली है।
वहीं दूसरी ओर एक घटना साईं घाट लक्ष्मण झूला के पास पर एक अन्य व्यक्ति की भी नहाते समय डूबने की खबर मिली है ।
जिसको एस डी आर एफ टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास सभी जगह पर सर्च किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक़ साईं घाट पर डूबने वाला व्यक्ति का नाम निखिल उम्र- 30 पता भटिंडा बताई जा रहे हैं । दोनों पर्यटक ऋषिकेश में होली के त्योहार पर आए थे। एसडीआरएफ निरीक्षक के मुताबिक डूबने वाले दोनों युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

More Stories
आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना को मिली रफ्तार, जून तक पूरे होंगे सभी लंबित कार्य, एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तय की समयसीमा, रजिस्ट्री से लेकर निर्माण कार्यों तक होगी सख्त मॉनिटरिंग, प्रतिकर लेने के बावजूद कब्जा नहीं छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, खुद स्थलीय निरीक्षण करेंगे उपाध्यक्ष
नगर निगम देहरादून द्वारा डेंगू रोकथाम हेतु विशेष लार्वीसाइडल टैंकर अभियान का शुभारंभ, 15 लार्वीसाइडल टैंकरों को विभिन्न क्षेत्रों एवं वार्डों के लिए किया गया रवाना, महापौर और नगर आयुक्त ने वाहनों को दिखायी हरी झंडी
खराब मौसम की भेंट चढ़ा राहुल गांधी का अल्मोडा दौरा, कांग्रेस की चुनावी तैयारी को लगा बड़ा झटका, राहुल ने वीडियो कॉल के जरिये किया लोगो को संबोधित, भविष्य में पुनः उत्तराखंड आने की कही बात