रुद्रपुर : विकासखंड बाजपुर (ग्राम पंचायतें- महेशपुरा एवं हरलालपुर) एवं सितारगंज (ग्राम पंचायतें- टैगोर नगर एवं देवनगर) एवं रुद्रपुर (ग्राम पंचायतें – कर्ठरा एवं बखपुर) खटीमा (ग्राम पंचायतें- प्रतापपुर एवं उमरू खुर्द )गदरपुर ( ग्राम पंचायत- धनपुर विजयपुर एवं नारायणपुर दोहरिया) में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबढद्ध रूप से पहुंचाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समस्त ग्राम पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविर के आयोजन में स्वास्थ्य विभाग मत्स्य विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विकास विभाग नलकूप विभाग खाद्य विभाग, पेयजल विभाग,समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास विभाग द्वारा स्टाल लगाई गई। उक्त आयोजित कार्यक्रमों में विभागीय अधिकारियों द्वारा उपस्थित लाभार्थियों को आई.ई.सी प्रचार वाहन की एलईडी के माध्यम से विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया साथ ही मौके पर लाभार्थियों को संबंधित विभागों द्वारा राज सहायता पर निवेशों/सामग्रियों का वितरण भी किया गया। समस्त कार्यक्रमों में लाभार्थियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत मेरी कहानी मेरी जुबानी का अनुभव साझा किया गया। समस्त ग्राम पंचायतों में हेल्थ कैंप भी लगाए गए जिसमें लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। समस्त विभागों द्वारा विभागीय जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

More Stories
देहरादून में 23 अक्टूबर से 6 नवंबर तक होगा 15 दिवसीय विरासत कला एवं धरोहर महोत्सव
देहरादून के पटेल नगर में हुई चोरी की घटना को लेकर रोषित व्या पारियों वर्ग ने चिंता जताते हुए किया प्रदर्शन
सीएचसी रायपुर व प्रेमनगर में शुरू हुई कार्डियक ओपीडी, ग्रामीण मरीजों को बड़ी राहत ,