October 25, 2026

ghatikigoonj

newsindia

सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का ऑपरेशन मर्यादा लगातार जारी

देहरादून

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तिय विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
दिए गए निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह में अभियान चलाते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों को सीज़ किया गया साथ ही पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 127 व्यक्तियों के चालान कर ₹51500 का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान लगातार जारी है।