October 24, 2026

ghatikigoonj

newsindia

कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस, सात मोड़ पर वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल पहुँचाया अस्पताल

देहरादून

आज दिनाँक 20/07/2025 को सात मोड पर एक यूटिलिटी वाहन पलट जाने के कारण वाहन सवार एक महिला घायल हो गयी थी, घायल महिला को डयूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया,

वाहन के पलटने के कारण उसमें भरा तेल सडक पर फैल गया, जिससे दो पहिया वाहनो के सड़क पर फिसलने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल फायर सर्विस को सूचित कर दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाया गया तथा थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को रोककर सडक पर गिरे तेल को पानी की सहायता से साफ करवाया गया।