October 25, 2026

ghatikigoonj

newsindia

मुख्यमंत्री धामी ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर झनकईया खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए की प्रार्थना

देहरादून 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवित्र श्रावण मास के अवसर पर झनकईया खटीमा स्थित भारामल बाबा मंदिर में देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक, पूजा-अर्चना  कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की  उन्नति के लिए प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सेवा कर भक्तजनों को प्रसाद भी वितरित किया व प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर प्रकृति और मातृत्व को नमन किया।