देहरादून
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय से चौंकाने वाला मामला सामने आया। सचिवालय में उस समय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया, जब परिसर में खड़ी स्कूटी में कर्मचारी जैसे ही सवार हुआ उसे स्कूटी के हैंडल के पास में एक सांप दिखाई दिया। जिसे देखते ही स्कूटी में सवार व्यक्ति बहुत घबरा गया स्कूटी में सांप होने की खबर सचिवालय में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते वहां कर्मचारियों की भीड़ लग गई। इस बीच घटना की सूचना वन विभाग की टीम को दे दी गई। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को स्कूटी से सुरक्षित निकाला और उसे जंगल में छोड़ दिया। इस दौरान कई कर्मचारी मोबाइल कैमरों से इसकी वीडियो बनाने लगे। बड़ी बात ये है कि सचिवालय में अधिकतर कर्मचारी स्कूटी से ड्यूटी पर आते है जो इस घटना के बाद डरे हुए हैं।

More Stories
धामी मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न, इन 17 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड में 13 केंद्रों पर होगा ‘खेलो इंडिया संवाद’, प्रधानमंत्री मोदी युवाओं को करेंगे संबोधित
देहरादून में गाड़ी हटाने को लेकर विवाद, युवकों ने व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, पड़ताल में जुटी पुलिस