
आज दिनांक: 02-10-25 को विजयदशमी के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून स्थित शस्त्रागार में विधिवत शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस विभाग में वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के दौरान पुलिस अधिकारियों तथा जवानांे द्वारा शस्त्रों की पूजा करते हुए अपने शांति, सेवा तथा सुरक्षा के मूल मंत्र को दोहराते हुए बेहतर एवं सुरक्षित समाज के संकल्प को दोहराया गया। इसके उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन स्थित अश्वशाला में नवनिर्मित सूर्या मन्दिर का पूजा अर्चना करते हुए विधिवत उद्घाटन किया गया।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस को देगी जवाब
देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में धुत थे चालक समेत सवार 4 लोग
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ