October 24, 2026

ghatikigoonj

newsindia

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत

बदरीनाथ धाम

दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए।

श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सुपर स्टार का स्वागत किया और उन्हें बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया।उल्लेखनीय है कि तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड पवित्र तीर्थों में दर्शन हेतु आते रहे हैं।