October 24, 2026

ghatikigoonj

newsindia

गुलदार ने कुत्ते को बनाया शिकार, दांतों में पकड़ कर घसीटते हुए कुत्ते को लेकर गया दूर

उत्तरकाशी

उत्तरकाशी शहर क्षेत्र में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है, जिले के माही डांडा स्थित ITBP गेट के पास गुलदार ने कुत्ते को अपना शिकार बनाया है, गुलदार और कुत्ते के बीच हुई जोरदार संघर्ष के बाद गुलदार कुत्ते को करीब 250 मीटर तक घसीटते हुए ले गया, इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है स्थानीय लोगों में रात के समय सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, वन विभाग को पूरे घटनाक्रम की सूचना दी गई है, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने और पिंजरा लगाने की भी मांग की है।

कुत्ते को गुलदार ने अपने जबड़ों में जकड़ दिया है कुत्ता काफी समय तक बचने का संघर्ष करता हुआ दिख रहा है, जब कुत्ते को गुलदार ने दांतों में ठीक से जकड़ लिया उसके बाद कुत्ते को गुलदार आसानी से लेकर चला गया।