देहरादून
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर दोनों के मध्य विभिन्न समसामयिक एवं सामरिक विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड जैसे सीमावर्ती राज्य में विकास, आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार और भारतीय सेना के बीच बेहतर समन्वय से राज्य के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

More Stories
रक्षाबंधन से पहले हैवान बना भाई, दो सगी बहनों को मार दी गोली, इलाके में दहशत
संपत्ति विवाद में आश्रम बना जंग का अखाड़ा, रात के अंधेरे में संत के साथ मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
उत्तराखंड में छह अफसरों के दायित्व में फेरबदल, तीन IAS भी शामिल