ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां तीन वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो बसों और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे कई लोग घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

More Stories
सीएम धामी का बड़ा ऐलान, बीजेपी निकालेगी लोकतंत्र बचाओ यात्रा, कांग्रेस को देगी जवाब
देहरादून में सरकारी बोलेरो का कहर, 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, नशे में धुत थे चालक समेत सवार 4 लोग
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ