देहरादून स्थित पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 12 मरीज घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल सुरक्षित बाहर निकालकर कैलाश अस्पताल में शिफ्ट किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में धुआं फैलते ही मरीजों और स्टाफ के बीच हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि हादसा AC ब्लास्ट के कारण हुआ हो सकता है, हालांकि आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है। अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।
घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को भी एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

More Stories
हरिद्वार में बड़ा हादसा, फाइव स्टार होटल निर्माण के लिए मार्बल उतारते समय दो लोग दबे, हालत गंभीर
सीएम धामी बोले—हरसंभव सहयोग के लिए तैयार सरकार – Param Satya
रक्षाबंधन से पहले हैवान बना भाई, दो सगी बहनों को मार दी गोली, इलाके में दहशत