मुख्यमंत्री धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट - ghatikigoonj
November 16, 2026

ghatikigoonj

newsindia

मुख्यमंत्री धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने की शिष्टाचार भेंट

देहरादून 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में अभिनेता हेमंत पांडे ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर  विभिन्न समसामयिक विषयों तथा उत्तराखंड की कला, संस्कृति एवं फिल्म जगत से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत एवं प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है। राज्य सरकार प्रदेश में फिल्म निर्माण एवं कला-संस्कृति के संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। अभिनेता हेमंत पांडे ने राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में फिल्म शूटिंग एवं कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।